Search This Blog

Wednesday, January 01, 2025

संतुलित जीवन

 *संतुलित जीवन,को अपना लो|*

*स्वस्थ जीवन, अपना बना लो |*

जल्दी निंद्रा, ब्रह्म में जागना, 

भोर की सैर पर, कदम बढ़ा लो |

गुनगुना पानी, थोड़ी कसरत, 

प्रातः स्नान का, मंत्र, अपना लो |

*संतुलित जीवन,को अपना लो|*

*स्वस्थ जीवन, अपना बना लो |*

प्रभु का ध्यान, धूप दीप नेवैध , 

हवन, पूजा से, ऊर्जा बढ़ा लो|

पक्षी चुग्गा, गौ ग्रास, बटुक रोटी दे, 

अच्छे जीवन का, नियम बना लो |

*संतुलित जीवन,को अपना लो|*

*स्वस्थ जीवन, अपना बना लो |*

फल, सब्जी, दूध अपनाकर, 

फास्ट फूड से, दूरी बना लो |

मुस्काते अधर, दिलों में करुणा, 

प्रकृति से, सानिध्य बना लो |

*संतुलित जीवन,को अपना लो|*

*स्वस्थ जीवन, अपना बना लो |*


स्वरचित - दुर्गा प्रसाद माथुर, जयपुर

4 comments:

  1. Replies
    1. रचना को पसंद करने के लिए आपका दिल से आभार

      Delete
  2. रचना को पसंद करने के लिए आपका दिल से आभार

    ReplyDelete
  3. वाह ! कितना सुंदर संदेश

    ReplyDelete